Showing posts with label dmrc twitter. Show all posts
Showing posts with label dmrc twitter. Show all posts

दिल्ली मेट्रो के फिर से चलने का यात्रियों को इंतजार, तीन महीने से बंद हैं सेवाएं


पिछले तीन महीने से बंद दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोबारा शुरू होने का यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है। लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद बस, ऑटो और टैक्सी सहित तमाम परिवहन सेवाएं शुरू कर दी गईं, लेकिन मेट्रो नहीं चली। डीएमआरसी के साथ साथ दिल्ली व आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग भी मेट्रो के संचालन का इंतजार कर रहे हैं।

 22 मार्च से मेट्रो का परिचालन बंद है। लॉकडाउन से पहले रोज 30 लाख से अधिक यात्री मेट्रो में सफर कर रहे थे। मेट्रो की सेवाएं बंद होने से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा है, वहीं दिल्ली वासियों की जिंदगी की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है।

 सोशल मीडिया पर किए जा रहे सवालों के जवाब में डीएमआरसी की ओर से बार-बार यही जवाब दिया जा रहा है कि फिलहाल मेट्रो के परिचालन की अनुमति नहीं दी गई है, जैसे ही हरी झंडी मिलती है लोगों को पहले की तरह सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

 
Designed with by Way2themes | Distributed by Blogspot Themes